पेट दर्द के बाद मरीज की आंतों के बीच मिली जिंदा मछली; सवाल-आखिर ये अंदर पहुंची कैसे?

आजकल लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका कारण कोई नहीं समझ पाता। कभी किसी की नाक में कीड़े पाए जाते हैं, कभी किसी की आंत में मक्खी पाई जाती है तो कभी किसी के फेफड़ों में कॉकरोच घर बनाते पाए जाते हैं. अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. 1 फीट की मछली ने एक युवक के पेट को ही अपना तालाब समझ लिया. सवाल ये है कि इतनी बड़ी मछली शख्स के पेट के अंदर पहुंची कैसे और फिर जिंदा कैसे रह गई? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
घटना वियतनाम की है. मिली जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च को 34 साल के एक शख्स के पेट में तेज ऐंठन हुई. उन्हें क्वांग निन्ह प्रांत के हाई हा डिस्ट्रिक्ट मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया और जब अल्ट्रासाउंड किया गया तो पेट में एक जीव फंसा हुआ पाया गया। आंतों में छेद और पेरिटोनिटिस के बारे में भी जानकारी मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी का फैसला किया.
सर्जरी के दौरान डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि मरीज के पेट में एक जिंदा मछली थी और वह भी कोई आम मछली नहीं, बल्कि पूरी 30 सेंटीमीटर लंबी थी। डॉक्टरों का कहना है कि जब यह रेंगता था तो इसके पेट में दर्द होता था। मछली की वजह से आंतों में छेद हो गया, जिससे खून बहने लगा. गनीमत यह रही कि समय रहते इस खतरनाक जीव को बाहर निकाल लिया गया।