घूमती सूचनाएंभरत चक्रहिम चक्र

लम्बे इंतजार के बाद चंबा में बारिश और बर्फबारी शुरू; खिल उठे टूरिस्ट्स के चेहरे

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

लम्बे इंतजार के बाद चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। मंगलवार शाम के समय चम्बा जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और नीचले क्षेत्र में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। काफी लंबे इंतजार के बाद किसानों और बागवानों के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिल रही है। बर्फबारी से जहां किसान और बागवान को फायदा होगा, वहीं आने वाले समय में पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है।

 

मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद उम्मीद है कि बुधवार शाम तक सभी पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों के सैलानी यहां पहाड़ों का रुख करेंगे और बर्फ का आनंद उठाएंगे। वहीं यहां स्थानीय लोगों का यहां घूमने आए सैलानियों ने बताया कि काफी दिनों के बाद यहां बारिश शुरू हुई है और पहाड़ों पर जो बर्फबारी हो रही है, उससे ठंड भी काफी बढ़ गई है, माहौल काफी खुशनुमा हो गया है। सैलानी ने बताया कि वह यहां घूमने के लिए आए हैं, लेकिन पिछले कल यहां काफी धूप थी और काफी गर्मी थी। अब जिस तरह से यहां चंबा में बारिश शुरू है और उम्मीद जताई जा रही है, उन्हें बर्फबारी देखने का पूरा मौका मिलेगा।

सूखे के डर से मंदिर जाने लग गए थे स्थानीय लोग

अचानक बदले इस मौसम के बारे में दिल्ली से आए एक टूरिस्ट ने बताया कि वह डल्हौजी घूमने आए थे, लेकिन दो दिन से यहां धूप खिली होने के चलते काफी निराशा महसूस हुई। लगा कि यहां आकर गलती कर ली। वापसी का मन था, पर अब अचानक मौसम एकदम सुहाना हो गया। उधर, कुछ स्थानीय लोगों की मानें तो उन्होंने मंदिरों में जाकर भगवान से प्रार्थना शुरू कर दी थी। असल में पिछले कुछ दिनों से खुले मौसम को देखकर ऐसा लग रहा था कि इस बार सूखा पड़ेगा। बिना बर्फ के पहाड़ सूने-सूने से नजर आ रहे थे। किसानों में भी खासी मायूसी का माहौल था, लेकिन अब भगवान ने हमारी सुन ली। कल से हो रही बूंदाबांदी और हल्की बर्फबारी ने मौसम एकदम सुहाना बना दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkbetsat
betsat
betsat
holiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
kavbet
extrabet
extrabet giriş
casibom
deneme bonusu veren bahis siteleri
casino siteleri
deneme bonusu veren siteler
grandpashabet giriş
bonus veren siteler
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
casino siteleri
casibom
casibom giriş
casibom güncel
casibom güncel giriş
jojobet
gamdom giriş
betturkey
pusulabet giriş
gamdom