घूमती सूचनाएंभरत चक्र

रिटायर्ड IPS अफसर ने 73 साल की उम्र में उठाया Suicide जैसा खौफनाक कदम; लिखी मिली ये वजह

लखनऊ. Retired IPS Dinesh Kumar Sharma Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पूर्व भारतीय पुलिस सर्विस (Ex IPS) दिनेश कुमार शर्मा (रिटायर्ड DG) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। अब इस घटना के बाद न सिर्फ परिवार और परिचित, बल्कि पुलिस विभाग भी चक्कर में पड़ गया है कि इतना जिंदादिल इंसान इतना खतरनाक कदम आखिर कैसे उठा सकता है। हालांकि मौके से बरामद किए गए एक नोट के मुताबिक 73 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा ने खुद को डिप्रैशन का शिकार बताया है। बहरहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के बाद पुलिस विभाग की टीम इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 1975 बैच के IPS अफसर दिनेश कुमार शर्मा ने देशभर में कई जगह सेवाएं दी। आखिर में वह उत्तर प्रदेश में डीजी के पद से रिटायर हुए और इन दिनों गोमती नगर के विकास खंड इलाके में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। अब उनकी मौत की खबर आई है। कहा जा रहा है कि 73 साल के दिनेश कुमार शर्मा ने लाइसैंसी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर लिया। सूचना पाकर संबंधित इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची तो रिवॉल्वर शर्मा की लाश के पास ही पड़ी मिली। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मौके से नोट भी बरामद किया है, जिसमें डिप्रैशन से जूझने का जिक्र किया गया है। पुलिस फिलहाल शर्मा के सुसाइड को लेकर परिवार से पूछताछ कर रही है, वहीं एक्सपर्ट टीम सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।

रिटायर्ड आईपीएस दिनेश कुमार शर्मा के साथ काम कर चुके आईएएस-आईपीएस अधिकारी और उनके सम्पर्क में रहे अधिकारी बेहद दुखी हैं। उनकी मानें तो जरा भी अंदाजा नहीं था शर्मा इतना खौफनाक कदम उठा लेंगे। यह खबर सुनकर एडीजी सुरक्षा यूपी विनोद कुमार सिंह जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार शर्मा आईएएस-आईपीएस की क्रिकेट टीम से जुड़े रहे हैं और एक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे। यह बेहद दुखद और हैरानजनक है। विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkbetsat
betsat
betsat
holiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
kavbet
extrabet
extrabet giriş
casibom
Casibom Giriş
deneme bonusu veren bahis siteleri
casino siteleri
deneme bonusu veren siteler
grandpashabet giriş
bonus veren siteler
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
casino siteleri
casibom
casibom giriş
lunabet
jojobet
jojobet
Gamdom
news
matadorbet giriş
gamdom