हिम चक्र
परीक्षित धवन आम सहमति से बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खंड अध्यक्ष

चम्बा (राजेन्द्र ठाकुर). जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चंबा खंड इकाई के शुक्रवार को बचत भवन में संपन्न चुनावों में परीक्षित धवन को आम सहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा सुशील बड़ोत्रा को महासचिव और रमन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
महासंघ की चंबा खंड इकाई का चुनाव जिला प्रधान अजय जरयाल की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने आम सहमति से खंड इकाई के गठन के लिए कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। महासंघ की खंड इकाई के चुनाव में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़कर हिस्सा लिया।