हिम चक्र

पूर्व CM जयराम ठाकुर ने चम्बा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया बढ़त का मूल मंत्र, ऐसा रहा 3 दिन का दौरा

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

लोकसभा चुनाव के लिए चल रही उल्टी गिनती के बीच हर राजनैतिक दल अपने हिसाब से ऊर्जा लगा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को बढ़त का मूल मंत्र दिया। प्रचार अभियान में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने का दावा करते हुए ठाकुर ने कहा कि अब एक बार फिर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार का आना तय है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पिछले तीन दिन से कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह पार्टी के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में भाग लिया। गुरुवार को अपने इस दौरे के तीसरे दिन जयराम ठाकुर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सुंडला पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।

यहां पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जयराम ठाकुर के साथ भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के अलावा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर भी मौजूद रहे। पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को किस तरह से बढ़त दिलानी है, उसके बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।

कांग्रेस के हालात पर की जयराम ठाकुर ने बात

पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यह साफ जाहिर होता है कि अब एक बार फिर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार का आना तय है। कांग्रेस पार्टी अभी तक उम्मीदवार भी तय नहीं कर पाई है। इसे साफ देखकर जाहिर होता है कि कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा के साथ मुकाबला करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। जिस तरह से न्यायालय में हियरिंग चली हुई है, उसे कांग्रेस को भी झटका लगने वाला है और लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ हिमाचल प्रदेश में भी  कांग्रेस सरकार का पतन निश्चित है’।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkbetturkeyporno izlecasibom girişcasibomcasibom güncel girişcasibom girişgmail satın alPhising Sitemynet oyunMatadorbetcasibomGrandpashabetcoinbarcasibomvaycasinohomegebze escortcasinolevantcasinolevantpusulabettaksim escortcasibom girişbetkomnisanbetbeylikdüzü escortataşehir escortjojobetbetsatGrandpashacasibomjojobetGrandpashaholiganbetpinbahiscasibomGrandpashaholiganbetjojobetpinbahiscasibomjojobetholiganbetbetsatpinbahisdeneme bonusu veren sitelercasibom giriş twitterümraniye escortmarsbahiscasibom girişcasibom girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişBetwoon
HacklinkMapscasibom girişiptv satın aleskişehir web sitesidextools trending botdextools trendingdextools bottrending bottrending dextoolstrending dextools botseo fiyatlarıcasibom giriş twitterdex trending botdextools trending botdextool trending servicedextools trending servicecmc trending botcoinmarketcap trending botdextools trendingtrending bothow to trending on dextoolsdextools volume botcasibom giriş twittercasibom giriş twittercasibom giriş twittercasibom giriş twittertrending on dextoolsfront runner botfront run botfront running botmev botdex sniper botpancakeswap botpancakeswap sniper botsolana sniper botsol sniper botsolana botMetafizikmarsbahismarsbahismarsbahismarsbahismarsbahismarsbahiscasibom giriş twittercasibom giriş twittercasibom giriş twittersms onaydextools trending