Video: दूल्हे राजा भगवंत मान खा रहे ससुराल की घी-बूरा और घर पर हो गया इतना बड़ा कांड, गनीमत है कि बच गई दो जिंदगियां

चंडीगढ़. दूल्हे राज पहली बार ससुराल पहुंचे और पीछे से घर पर एक बहुत बड़ा कांड हो गया। बात कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री (CM Punjab) सरदार भगवंत सिंह मान की। वह पिहोवा अपने ससुराल पहुंचे हैं और दूसरी तरफ उनकी गैरमौजूदगी में उनके निवास पर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों में से दो युवकों युवकों में से दो ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। गनीमत रही कि जहर खा लेने के बाद एक को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया और दूसरा जब फांसी के फंदे पर झूलने ही वाला तो ऐन वक्त पर साथियों ने संभाल लिया।
दरअसल, 2016-17 में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की गठबंधन सरकार में पंजाब में पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। टैस्ट के बाद युवकों की वैरिफिकेशन भी हो गई, लेकिन इसके बाद सत्ता बदल गई। सत्ता दोबारा बदल चुकी है। अब तीसरी पार्टी की सरकार है, लेकिन बावजूद इसके इन युवकों को नियुक्तिपत्र नहीं मिले हैं। इसी की मांग को लेकर लंबे समय से जहां रोष प्रदर्शन का दौर जारी है, वहीं अब 10 मई यानि पिछले 66 दिन से 11 युवक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास के बाहर मरणव्रत पर बैठे हैं।
शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों में से दो युवकों ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। एक ने जहर पी लिया तो दूसरे ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। दूसरी ओर यह बात भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान घर पर ही नहीं हैं। होते भी कैसे, दूल्हे राजा शनिवार को पहली बार हरियाणा के पिहोवा स्थित अपने ससुराल पहुंचे हैं। जहर पीने वाले युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि वह उपचार कराने से इनकार करता भी नजर आया। इसके दूसरे साथी की भी जान बच गई, क्योंकि मौके पर मौजूद दूसरे साथियों ने वक्त रहते संभाल लिया।